फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को विधायक ने दिए चार-चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव और खोजनपुर गांव में सोमवार को बारिश में कच्चा घर गिरने से दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम सदर ने दोनों पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सर्पदंश से मृत युवती के परिजनों को भी सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन

अहमदपुर गांव के चौहान बस्ती में कच्चा मकान गिरने 70 वर्षीय मोहरा देवी की मौत हो गई थी। खोजनपुर गांव में धनावती देवी की कच्चा घर के मलबे में दबने से मौत हुई थी। विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह तथा उप जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने दोनों पीड़ित परिवारों के गांव पहुंचकर परिवार वालों को शोक संवेदना जताई। आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान विधायक ने एसडीएम को पीड़ित परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास और वृद्धा पेंशन में चयन के लिए भी निर्देशित किया। विधायक ने गरीब परिवार को अपने पास से पांच-पांच हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह, खोजनपुर के ग्राम प्रधान नंदलाल प्रजापति, लेखपाल इंदर राज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव में एक सप्ताह पूर्व सर्पदंश से मृत 19 वर्षीय गीता पुत्री राजबहादुर की मौत हो गई थी। इस परिवार को भी क्षेत्र के विधायक ने चार लाख का सहयोग धनराशि प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें