फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाला फेंक प्रतियोगिता में अर्चना को प्रदेश में पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। 67 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज जौनपुर की छात्रा अर्चना यादव ने सीनियर बालिका वर्ग में भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कालेज के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। अर्चना का सपना ओलंपिक खेलकर जिले का नाम रोशन करना है। अर्चना इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देती है।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मैदान एक से चार नवंबर तक आयोजित 67 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज की छात्रा अर्चना यादव शामिल हुई। सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए 45.76 मीटर भाला फेंक कर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ अर्चना राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। अर्चना चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श मानती है।
खेतासराय के मनेछा गांव निवासी अर्चना यादव पुत्री समर बहादुर यादव महाराणा प्रताप इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। वह शहर में किराए पर मकान लेकर पढ़ाई करती है। अर्चना के पिता किसान हैं। अर्चना दो भाई और चार बहने हैं। सबसे बड़े भाई रोहन यादव बाहर रहकर तैयारी कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर बहन आरती एम की पढ़ाई कर चुकी है, तीसरे नंबर की बहन गुडिया बीए की पढ़ाई कर रही है। चौथे नंबर की बहन आराधना दसवीं की पढ़ाई कर रही है। पांच नंबर पर अर्चना है। छठवें नंबर पर सबसे छोटा भाई राज है। जो कक्षा सात में पढ़ रहा है।
विज्ञापन

अर्चना यादव को इस उपलब्धि के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्यभान, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आलोक सिंह, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान राजन सिंह, विवेक कुमार सिंह, शारीरिक शिक्षा अध्यापक निखिल सिंह, विनय कुमार सिंह, सुबास चंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें