डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल तिलौरा मछलीशहर में चल रहे आरआरटी एवं निगरानी समिति के कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में लक्षणयुक्त मरीजों की जानकारी ली।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में 7 लोग लक्षणयुक्त मिले हैं। जिन्हें दवा वितरित कर दी गई है। कुल 104 प्रवासी गांव में आए हैं। कोई पॉजिटिव केस एक्टिव नहीं है। डीएम ने प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम अंजनी सिंह, बीडीओ राजन राय, आपूर्ति निरीक्षक नंदकिशोर यादव, एडीओ पंचायत राम निहोर उपस्थित रहे। उधर, डीएम ने पीएचसी सिकरारा का निरीक्षण किया। ओपीडी ,दवा वितरण कक्ष को देखा। फार्मासिस्ट मुकेश मिश्रा से जानकारी ली। कैंप लगाकर प्रतिदिन 100 लोगों का टीका लगाने को कहा। इस अवसर पर बीडीओ एसएस रावत, नेत्र परीक्षण अधिकारी चंद्रप्रकाश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।