जौनपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि के टीडी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र (48017) में बीए, बीकॉम व एमए, एमकॉम पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्वरोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक के विद्यार्थी नियमित अध्ययन करते हुए रोजगार परख एक वर्षीय डिप्लोमा पर्यावरण एवं सतत विकास और डेयरी प्रौद्योगिकी में कर सकते हैं। मानवाधिकार, पर्यावरण अध्ययन, पर्यटन, मार्गदर्शन, भोजन एवं पोषण, प्रयोजन मूलक अंग्रेजी, मधुमक्खी पालन और ग्राम विकास में छह माह का प्रमाण पत्र कोर्स भी किया जा सकता है। केंद्र के समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक इग्नू की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।