फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि परिसर में संचालित विषयों में दाखिले के लिए आवेदन 25 से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित स्नातक और स्नातकोत्तर के 60 विषयों में दाखिला लेने की तैयारी शुरू हो गई है। दाखिले के लिए आवेदन 25 अप्रैल से समर्थ पोर्टल पर लिए जाएंगे। पोर्टल पर पेमेंट के लिए टेस्टिंग चल रही है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी और व्यवसाय प्रबंधन शामिल संकायों में 60 से अधिक विषयों में पढाई हो रही हैं। इन संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विवि के इन संकायों में लिया जाएगा प्रवेश
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर के 60 से अधिक विषयों की पढ़ाई हो रही है। इसमें बैचलर स्तर पर 28 विषय शामिल हैं। बीटेक में नौ विषय, एमबीए में 6 विषय, बीएससी में 6 विषय और बीए में तीन विषयों सहित करीब 60 विषयों में प्रवेश लिया जाना है। किन-किन विषयों में प्रवेश लिया जाना है,उन विषयों में कितनी सीटें, दाखिला कैसे लिया जाएगा इसके लिए तैयारी चल रही है। शीघ्र ही पूरी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलो़ड कर दी जाएगी। नए छात्रों को सभी जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

समर्थ पोर्टल पर लिया जाएगा आवेदन
विश्वविद्यालय परिसर के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। 25 अप्रैल तक पोर्टल के पूरी तरह से सक्रिय किए जाने की तैयारी है। समर्थ पोर्टल तैयार हो चुका है। समर्थ पोर्टल पर पेमेंट के लिए कुछ दिक्कत आ रही है। पेमेंट करने के बाद भी पेंडिंग दिखा रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए टेस्टिंग दिल्ली में चल रही है। शीघ्र ही कमी को सुधार कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम और छात्रावास की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें