फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में परीक्षा के लिए आवेदन 18 से 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीए, बीएससी, बीकाम और बीपीई दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन विलंब शुल्क के साथ 18 से 20 जुलाई तक लिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म का सत्यापन 21 जुलाई को किया जाएगा। ऑनलाइन किए गए फार्मों को महाविद्यालय सभी शुल्क लागिन से ऑनलाइन विश्वविद्यालय के खाते 22 जुलाई तक जमा करेंगे। विश्वविद्यालय में परीक्षा फार्म की हार्ड कापी और नामिनल रोल के साथ सत्यापन करने की तिथि तय की गई है। गाजीपुर और जौनपुर के कालेज 23 जुलाई को जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने कहा कि समय से परीक्षा फार्म आनलाइन कर दें ताकि परीक्षा समय से कराना सुनिश्चित हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें