फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ वयस्कों के लिए मुफ्त बुस्टर डोज लगाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लीलावती महिला चिकित्सालय में शुक्रवार को सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को नि:शुल्क प्रीकाशनरी डोज (बुस्टर) अभियान का शुभारंभ किया। रजनीश श्रीवास्तव (49) को पहला डोज लगाया गया। राजेंद्र प्रसाद (52), सरिता श्रीवास्तव (52) एवं अन्य पात्र लोगों ने भी मुफ्त प्रीकशनरी डोज लगवाई। सीएमओ ने बताया कि अभी तक इस आयुवर्ग के लोगों को प्रीकाशन डोज सिर्फ शिवाय न्यूरो हास्पिटल में 386 रुपये फीस लेकर ही लगाई जा रही थी। जबकि 60 वर्ष तथा उससे अधिक उम्र के लोगों को पहले से ही नि:शुल्क प्रीकाशन डोज लगाई जा रही थी। शुक्रवार से 18 से 59 वर्ष की उम्र के लोगों को भी प्रीकाशन डोज नि:शुल्क कर दी गई है। दूसरी डोज का टीका लगे हुए जिन लोगों का छह महीने बीत चुका है उन सभी को जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रीकाशनरी डोज का टीका नि:शुल्क लगेगा। सीएचसी, जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय तथा लीलावती महिला चिकित्सालय में नि:शुल्क प्रीकाशनरी डोज की व्यवस्था की गई है। डीआईओ डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है। जनपद की जनसंख्या 54 लाख से अधिक है। अभी तक 80.78 लाख डोज लगाई जा चुकी है। इसमें सभी आयुवर्ग में शत-प्रतिशत पहली डोज का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों में दूसरी डोज शत-प्रतिशत लगाई जा चुकी है। 15 वर्ष से ऊपर के लोगों में भी प्रथम डोज शतप्रतिशत एवं 94 प्रतिशत दूसरी डोज लग चुकी है। 12 वर्ष से ऊपर के लोगों में में भी प्रथम डोज शत-प्रतिशत एवं दूसरी डोज 83 प्रतिशत लगाई जा चुकी है। इस अवसर पर डा. डीके सिंह, डा. एससी वर्मा, डीएमसी गुरदीप कौर और बलवंत सिंह, शेख अबजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें