फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए एक अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। छात्र 15 अक्तूबर तक आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे। कालेजों को निर्देश दिया गया है कि तीन से 16 अक्तूबर तक कालेज छात्रों का परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करा दें। समय से परीक्षा आवेदन नहीं करने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सत्र को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। विश्वविद्यालय ने जौनपुर व गाजीपुर जनपद के सभी कालेजों को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर में कुल 586 काॅलेज संबद्ध हैं। जौनपुर में कुल 222 और गाजीपुर में 364 काॅलेज हैं। इन कालेजों की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराने के लिए तिथि प्रस्तावित की गई है। परीक्षा नियंत्रक डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाएं तय तिथि से कराई जाएंगी। परीक्षा तीन पाली में कराने की तैयारी है। दो-दो घंटे के पेपर कराएं जाएंगे, ताकि परीक्षाएं एक माह में खत्म हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें