फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवि परिसर में संविदा शिक्षक के प्रवेश पर रोक, सभी दायित्वों से मुक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। विश्वविद्यालय परिसर के पर्यावरण विज्ञान विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षक डॉ. सुधीर कुमार उपाध्याय के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कुलपति के आदेशानुसार, छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर डॉ. उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों से विरत कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें विभाग में प्रवेश करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। विवि प्रशासन ने जल्द से जल्द जांच प्रक्रिया को पूरा करने का आश्वासन दिया है। संकायाध्यक्ष, वित्त अधिकारी, चीफ प्रॉक्टर और संबंधित विभागों को सूचना दे दी गई है, जबकि डॉ. उपाध्याय को उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक सुधीर उपाध्याय किसी भी शैक्षणिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने बताया कि आरोपों को देखते हुए उन्हें फिलहाल सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें