फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2200 रुपये के लिए की गई थी अनुराग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में बृहस्पतिवार को चाकूबाजी में 24 वर्षीय अनुराग चौहान की मौत हो गई थी। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से शुक्रवार को परिजनाें का जहां रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। विवाद का कारण महज 2200 रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविशंकर चौहान व सुमंत के बीच गांव में बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे विवाद हो गया। घटना के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि रविशंकर चौहान अपने गांव के सुमंत को काम करने के लिए कुछ माह पहले लखनऊ ले गया था, जो राजमिस्त्री का काम करता है। पांच-छह दिन काम न मिलने पर रविशंकर के घर रहकर खाता-पीता था। इसी दौरान सुमंत को पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने रविशंकर से कहा। रविशंकर ने अपने परिजनों से कहकर सुमंत के घरवालों को गांव में एक हजार रुपये दिलवाया। फिर वहां से आने के बाद सुमंत के पैसा मांगने पर रुपये वापस नहीं कर रहा था। रविशंकर के अनुसार एक हजार रुपये और पांच छह दिन रहने के दौरान सुमंत पर कुल 2200 रुपये कर्ज था। इसी बात को लेकर रविशंकर अपने परिजनों के साथ सुमंत से लड़ाई कर लिया। इसके बाद बाद सुमंत की तरफ से उसके मौसेरे भाई अनुराग पुत्र राजेश के सीने में नुकीली चीज से वार किया गया, जिससे उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसमें सुमंत पुत्र भाष्कर, राजेश पुत्र अक्षयबर भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। अनुराग के पिता राजेश व चाचा सुमंत को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। राजेश की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि उसके चाचा सुमंत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अनुराग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। -संत प्रसाद उपाध्याय, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें