फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 2.52 पुरुषों और 3.36 लाख महिलाओं के नाम मतदाता सूची से हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एसआईआर के बाद विधानसभावार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची पर गौर करें तो 5.89 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा 3.36 लाख महिलाओं के नाम कट गए हैं। जबकि 2.52 लाख पुरुषों के नाम कटे हैं। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण में 16.51 प्रतिशत यानी 589543 मतदाताओं के फाॅर्म अब तक जमा नहीं हुए हैं। इनमें 2.89 फीसदी (103124) मतदाता मृतक हैं। इसके अलावा दो लाख 68 हजार 277 शिफ्टेड, एक लाख 34 हजार 658 अनुपस्थित और 10724 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। सभी कारणों के चलते 3,36,512 महिला, 2,52,989 पुरुष और 42 थर्ड जेंडर मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए। जबकि एसआईआर के पहले 18,59,013 पुरुष और 17,11,692 महिला मतदाता थे। एसआईआर के बाद 16 लाख छह हजार 24 पुरुष, 13 लाख 75 हजार 180 महिला और 104 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। महिला मतदाताओं के नाम ज्यादा हटाए जाने के पीछे की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि वह शादी के बाद अपने मायके से जरूरी दस्तावेज मांगकर नहीं उपलब्ध करा पाई, जिससे उनके नाम सूची से इतनी बड़ी संख्या में हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें