जौनपुर। तेजी से बढ़ते अपराध पर नियंत्रण के लिए एसपी ने कवायद शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत सीओ के तबादलों के साथ हुई है। कई सीओ का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है।
शाहगंज सर्किल में लगातार घटनाओं के बाद शाहगंज सीओ जितेंद्र दुबे को सदर में बुला लिया गया है। उनकी जगह सीओ सिटी रहे अंकित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा और तेज तर्रार अंकित सिंह पर प्रधान हत्याकांड और युवक की हत्या के मामलों के खुलासे की चुनौती है।
सोमवार की देर रात हुए तबादलों के क्रम में हाल में गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए सीओ केराकत रणविजय सिंह को सीओ सिटी बनाया गया है। वहीं सीओ सिटी के बाद सदर का चार्ज संभाल रहे सुशील कुमार सिंह को केराकत सर्किल की कमान सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह सामान्य प्रक्रिया के तबादले किए गए हैं।