सुरेरी। सुरेरी से जगदीशपुर मार्ग पर दो वर्ष पहले गिट्टी गिरा कर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। मंगलवार को इससे नाराज ग्रामीणों विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो साल से मार्ग पर गिट्टी फैली हुुई है और जिससे हादसे हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार पूर्व ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र गौतम ने विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने महज आश्वासन ही दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष से यह रोड इसी तरह बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। कई बार विभाग के लोगों को निर्माण के लिए कहा भी गया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। ऐसे में आए दिन इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई, लेकिन निर्माण नहीं हो सका।
प्रदर्शन करने वालों में सुरेरी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र गौतम, मीरा कुमारी, मालती देवी, गेंना, फूलदेई, कमला देवी, सुभाष चंद गौतम, रविंद्र कुमार, हवलदार, लालचंद, करिया, विनय कुमार, फौजदार, जोखू आदि लोग शामिल रहे। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई राजेश पाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है। जल्द ही निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा।