फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। सुरेरी थाने पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। सुरेरी गांव निवासी कमलेश गुप्त पुत्र रतनलाल गुप्त का गांव के ही एक पक्ष के बृजेश कुमार, राजेंद्र और रविंद्र कुमार से किसी बात को लेकर सोमवार की शाम विवाद हो गया।
विज्ञापन

पीडि़त पक्ष का आरोप है कि कमलेश गुप्त ने चाकू लेकर बृजेश कुमार के गले पर लगा दिया और हत्या करने की धमकी दी। बीच-बचाव के बाद भी आरोपी नहीं माना और बृजेश कुमार पर चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव में पहुंचे राजेंद्र और रविंद्र कुमार को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं। सोमवार देर शाम राजेंद्र की ओर से सुरेरी थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कमलेश पर चाकू से वारकर घायल करने का आरोप लगाया गया था लेकिन सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर लाकर कार्रवाई के नाम पर दोनों पक्षों को पूरी रात थाने पर बैठाए रखा। मंगलवार की सुबह पीडि़त के घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा और लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण सुरेरी थाने पर आ धमके। थाने के गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर दोनों पक्षों को पूरी रात थाने पर बैठा रखी। वहीं, चाकू से घायल पीडि़त पूरी रात तड़पते रहे। उनका मेडिकल मुआयना भी नहीं कराया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर सुरेरी के पूर्व प्रधान सुभाषचंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम कनौजिया, हवलदार, लालमन, जोखू, मीना, सरिता, प्रेमचंद, सुदामा सहित लगभग 50 की संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। घंटों प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें