फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम की

विज्ञापन
हत्या का खुलासा न होने पर सड़क जाम कर विरोध करते नाराज ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
खुटहन। थानाक्षेत्र के पनौली गांव में यूबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और गोरखपुर में तैनात सिपाही विवेक के पिता फूलचंद्र पासवान (58) की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी फिलहाल खाली रहे। रविवार को इससे नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीण गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालांकि मौके पर मृतक के सिपाही बेटे विवेक और थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के समझाने-बुझाने प्रदर्शनकारी शांत हो गए। घटना के खुलासे के लिए गठित पांच टीमें क्षेत्र में हर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रहीं हैं लेकिन वारदात के तीन दिनों बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि, जांच में जुटी पुलिस को रविवार को पुलिस को मृतक की एक और मोबाइल और दुकान के शटर की चाबी उसी परिषदीय विद्यालय के पास मिली है। घटना वाले दिन भी यहां से 50 मीटर दूर मोबाइल बरामद हुई थी, जो मृतक की बताई गई थी। पुलिस मामले की जांच परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ा रही है। जांच में मिल रहे इनपुट के आधार पर पुलिस आसपास के इलाके के ही संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जांच में सामने आया है कि ग्राहक सेवा केंद्र से स्कूल तक जाने के दो रास्ते हैं। पहला सड़क मार्ग, दूसरा कच्चा रास्ता जो खेतों के बीच से जाता है। दोनों रास्तों से हमलावर आगे बढ़ते तो यहां सड़क के किनारे रिहायशी घर के सीसीटीवी में वे अवश्य कैद हो जाते। पुलिस यह मानकर चल रही है कि हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान के पीछे से ही स्कूल की तरफ बढ़े होंगे। रास्ते में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल और चाबी फेंककर चले गए। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे बाहर के न होकर आसपास के गांव के ही हो सकते हैं। पुलिस अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं। खुटहन थानाध्यक्ष राम आश्रम राय का दावा है कि बहुत जल्द कातिलों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें