फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़िता की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जंघई रोड स्थित धौरहरा गांव स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के करौर गांव निवासी शैलेश तिवारी की पत्नी खुशी तिवारी (25) को शनिवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को डाक्टरों ने ऑपरेशन किया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद ही खुशी की हालत बिगड़ने लगी। हालत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल संचालक ने प्रयागराज रेफर कर दिया। परिवार के लोग खुशी को प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों के तेवर को देखते हुए अस्पताल ने संचालक बोर्ड उतरवाया और ताला लगाकर फरार हो गया। उसके बाद परिवार के लोग थाने पर पहुंच गए और तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक अजय सहनी व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को फोन करके सूचित किया।
विज्ञापन

सीओ मछलीशहर अतर सिंह, एसडीएम मछलीशहर राजेश चौरसिया और प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश यादव मौके पर पहुंचे तो अस्पताल में ताला लटक रहा था। अस्पतालकर्मी व संचालक गायब थे। पूछताछ के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें