फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का होर्डिंग पोस्टर और बैनर फाड़ने से भाजपा में आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। भाजपा जनविश्वास यात्रा के आगमन से एक दिन पूर्व सड़क मार्ग के अगल-बगल लगे पार्टी के कई नेताओं की होर्डिगिं, पोस्टर और बैनर अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा फाड़कर फेंक दिया गया। इसे दूसरे दिन सुबह देख भाजपाई आक्रोशित हो गए। इसकी शिकायत थाने पर की गई। मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज विधानसभा में शनिवार को आने वाली यात्रा की शुरुआत पिलकिछा गोमती नदी पुल से चालू होकर खुटहन चौराहे पर पहुंचेगी। जहां एक सभा में तब्दील हो जाएगी। इसके बाद पुन: यात्रा इसी राजमार्ग से शाहगंज पहुंचेगी। पिलकिछा से शाहगंज तक लगभग 18 किमी दूर तक भाजपा के कई नेताओं के द्वारा सैकड़ों की संख्या में अपनी-अपनी होर्डिगिं लगवाई गई थी। जिसे अराजकतत्वों द्वारा फाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें