फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती से नाराज किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल किसान संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों को आठ सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्युत विभाग बहुत मुश्किल से 8 से 10 घंटे आपूर्ति कर रहा है, उसमें भी हर 20 से 30 मिनट पर सप्लाई बाधित कर दी जा रही है। धान की रोपाई का समय चल रहा है। बरसात नहीं हो रही है। सूखे की स्थिति है, ऐसे में बिजली विभाग की मनमानी किसानों को रुला रही है।शारदा सहायक खंड-36 पेसारा रजवाहा(नहर) में पानी नहीं आ रहा है। इससे डोभी ब्लॉक के विभिन्न गांव के किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। यह स्थिति प्रतिवर्ष धान की खेती के समय होती है। सैकड़ों एकड़ जमीन पानी के अभाव में खाली है। यहां तक कि रजबाहा में पानी टेल तक पहुंचाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 15 जुलाई को ज्ञापन देकर पांच दिन के अंदर पानी पहुंचाने का आग्रह किया था लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी हुई है। सिंचाई विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। इस मौके पर अजीत सिंह, जज सिंह अन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से परेशान किसानों ने सौंपा ज्ञापन-थानागद्दी। क्षेत्र के विद्युत उपखंड थानागद्दी के टंडवा और भैंसा फीडर से बिजली सप्लाई होती है। बार-बार ट्रिपिंग लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने शुक्रवार को बम्मांवन स्थित कार्यालय पहुंचकर एसडीओ मनीष कुमार को पत्रक सौंपकर बिजली रोस्टर से देने की मांग की है। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री और रामपुर चक्के निवासी सुदर्शन सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज से निजी नलकूप नहीं चल पा रहे है इससे धान की रोपाई बाधित हो रही है। भैंसा निवासी नरेंद्र पांडेय, डॉ राम सामुझ ने कहा टड़वा और भैंसा में दो फीडर है, लेकिन बिजली संकट है। पत्रक देने वालों में जीतबहादुर प्रधान, गौरव पाठक, गुलेश राजभर, मुकेश पांडेय, लालबहादुर निषाद, सूरज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें