फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की जमीन कब्जा करने से खफा अधिवक्ताओं ने रोकी बंदियों की वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता व कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार यादव की जमीन पर जबरन निर्माण के मामले में थाने में सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को गेट नंबर तीन को बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। जेल से पेशी पर आए बंदियों की वैन काफी देर तक परिसर में घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष रामपुर को फोन कर अधिवक्ता की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने को कहा। बार के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता गेट से हटने को राजी हुए तब जाकर बंदियों की वैन कोर्ट में प्रवेश कर सकी। अध्यक्ष समर बहादुर यादव व मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। डीएम ने आश्वासन दिया कि एसडीएम को भेजकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। अधिवक्ता के साथ अन्याय नहीं होगा। प्रतिनिधिमंडल में कमलेन्द्र यादव, दान बहादुर यादव, मंजीत कौर, विनोद प्रजापति, आशीष जायसवाल, रामदेवल यादव, मोहम्मद उस्मान, अवधेश यादव, निलेश निषाद आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें