फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी ज्योती सिंह की कार्य प्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने साल के पहले दिन शनिवार को तहसील में हंगामा और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस पर आए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश को सौंपा। एडीएम के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों का न तो सम्मान करती है, न समस्या के निस्तारण में रुचि ही लेती हैं। इसके कारण विवाद बढ़ रहे हैं। आदेशों की फीडिंग बिना सुविधा शुल्क के नहीं होती। मौके पर अध्यक्ष कुंवर भारत सिंह, महामंत्री अवनींद्र दुबे, दिनेशचंद्र सिन्हा, जगदंबा प्रसाद मिश्र, सरजू बिंद, शिवप्रताप मिश्र, विनय पांडेय, रामआसरे दुबे, आरपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें