फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढि़या। थाना क्षेत्र के कादीहद गांव के मैदान में बृहस्पतिवार की रात खड़ी बस के अंदर एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पिता को बुलाकर मायके चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के विजय गौड़ (27) पुत्र राजन गौड़ की बृहस्पतिवार सुबह पत्नी राधिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि राधिका के मायके से उसके पिता भी पहुंच गए और बेटी को मायके ले जाने के लिए कहने लगे, जिससे आग बबूला होकर विजय घर से यह कहकर निकल गया। विजय रात को भोजन बनाकर खाने के बाद एक बस में अकेले सोने चला गया। वह बस का अंदर से दरवाजा बंद करके बस में ऊपर लगे रॉड में गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पिता ने विजय से बात कराने को कहने पर साथी जब बस के पास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर विजय फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना युवक ने पिता के साथ पुलिस को दी। रात में ही परिजन के मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। विजय की शादी छह माह पहले 9 जून को थाना लाइन बाजार के तहरपुर (कचगांव) निवासी लौटूराम गौड़ की बेटी राधिका से हुई थी। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें