कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में बृहस्पतिवार की रात में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
खजुरहट गांव निवासी प्रमिला सरोज (38) पत्नी सुभाष सरोज बृहस्पतिवार की रात कमरे में सोने गई तो बच्चे सो रहे थे। कमरे की लाइट बंद थी। इसी दौरान बोर्ड में तार लगाने लगी। नंगा तार होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में आते ही प्रमिला जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पास पड़ोस के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। मृतका के मायके बटनहित में भी सूचना दी गई तो वहां से भी लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतका का पति संतोष कबाड़ी व मजदूरी का काम कर जीवनयापन करता है। दो बेटे अर्जुन, अभिषेक व एक बेटी आस्था का रो रोकर बुरा हाल है।