फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय मतदान अधिकारी बनाए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव के लिए शिक्षकों की ड्यूटी तृतीय मतदान अधिकारी के रूप में लगाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने आक्रोश जताया है। शनिवार को संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को इस ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जनपदीय संगठन मंत्री अश्वनी सिंह व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अब तक के सभी चुनाव में शिक्षकों को कभी भी तृतीय मतदान अधिकारी नहीं बनाया गया। इस पद पर हमेशा ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ही लगाया जाता रहा है। इस बार शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से असंतोष की स्थिति है। शिक्षक खुद को हीन समझ रहे हैं। डीएम ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंत्री प्रदीप सूर्या समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें