अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मडिय़ाहूं में मासूम बच्ची परी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान पीड़ित परिवार को न्याय, मुआवजा देने और हत्यारों को पुांसी देने की मांग से संबंधित तीन सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौपा।
श्रद्धांजलि सभा में संयोजक रमेश यादव, विकास ओझा, अवकाश सिंह, गुरुपाल सिंह, सोनल वर्मा, आलोक रंजन, अंकित, नितेश सिंह, ऋषिकेश श्रीवास्तव, विशाल, अवनीश, शुभम, हरिश्चंद्र तिवारी, संदीप व अतुल आदि उपस्थित रहे।
उधर, बरसठी के अटरिया प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने परेवां की ग्राम के प्रधान सुमन सिंह के नेतृत्व में शांति रैली निकालकर मडिय़ाहूं में हुए नन्ही परी की हत्या का विरोध किया। भाऊपुर चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौपा।
दोषी व्यक्ति को फांसी दिए जाने की मांग की। परी के परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। शांति मार्च में मदनेश कुमार, किरन मौर्या, अंजू सिंह आदि शामिल रहे।