फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बिना दुल्हन के फिर लौटी बारात

Fri, 04 Sep 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचगाव-राजेपुर के कजरहवा पोखरे आयोजित मेले में  गुरुवार को एक बार फिर बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।  बारातियों को बिना दुल्हन के ही एक बार फिर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


   हाथी, घोड़े और ऊंट पर सज धज कर आए दूल्हों को दुल्हन नसीब नहीं हुई। पोखरे के चारों तरफ लगे मेले में महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन व लाई रेवड़ा और बच्चों ने खिलौनों की जमकर खरीददारी की।

व्यवस्था के मद्देनजर जाफराबाद लाइन बाजार की पुलिस तैनात रही। तीज के दूसरे दिन कजरहवा पोखरे पर लगने वाले इस मेले में कचगांव की तरफ  से हाथी पर सवार करिया दूल्हा, टंकी शर्मा ऊंट पर सवार रईस दूल्हा तथा घोड़े पर सवार शब्बीर
विज्ञापन


 दूल्हा के रुप मेें पोखरे पर पहुंचे। दूल्हों की शादी कराने के लिए पंडित कांति मोहन पाण्डेय तथा नाऊ विनोद शर्मा रहे। राजेपुर से दूल्हा के रूप में नाटे हाथी पर सवार होकर आए। उनकी तरफ से पंडित की भूमिका में झंझट तथा नाऊ के रूप में

 पन्ना शर्मा रहे। दोनों पक्षों में दुल्हन की विदाई को लेकर घंटों वाक युद्ध होता रहा। दोनों पक्षों के बारातियों द्वारा एक दूसरे को मीठी गालियों से नवाजा गया। इस तरह धीरे-धीरे शाम हो गई।
विज्ञापन


 दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। दोनों तरफ से दूल्हे बिना दुल्हन के ही लौट गए।  इस तरह से इस परंपरा ने अपने 107 साल पूरे किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें