फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्राचीन नागेश्वर मंदिर का 97. 16 लाख से होगा सुंदरीकरण, पहली किस्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के बनसफा स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर का 97.16 लाख रुपये से सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की स्वीकृति मिल गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बनसफा स्थित प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर 25 साल पुराना है। इस मंदिर में गांव के लोग दर्शन पूजन के लिए आते है। श्रावण, मलमास एवं महाशिवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। अब इस मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से कायाकल्प किया जाएगा। पहली किस्त 58 लाख की बजट शासन की ओर से जारी कर दिया गया है। मंदिर की चहारदीवारी, घाट की इंटरलाॅकिंग, डस्टबीन, साइनेज समेत अन्य कार्य कराया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा छाया के लिए पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। इससे दर्शन पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो
नागेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन की दृष्टि से जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 97.16 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त 58 लाख जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - मीनाक्षी यादव, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें