सुरेरी थाना क्षेत्र के करौदी चौरी मार्ग पर सुरेरी गांव के कोचारी मोड़ पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया। यह जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब शनिवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले थे। वही प्रतिमा टूटा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और धीरे-धीरे प्रतिमा के पास एकत्रित हो गए।
वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नंबर सहित थानाध्यक्ष सुरेरी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेरी अश्वनी कुमार दुबे ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वही ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाने पर कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी अश्वनी दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।