फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इंटरसिटी ट्रेन पर अराजक तत्वों ने की पत्थरबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। थाना क्षेत्र के कटवार हाल्ट रेलवे स्टेशन पर जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी ट्रेन पर कुछ अराजक तत्वों ने बुधवार को पत्थर बाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पत्थर बाजी में ट्रेन के कई खिड़की का शीशा टूट गया है, इसमें कुछ यात्री भी घायल हुए है, लेकिन घायलों का नाम पता नही चल सका। अचानक ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी से ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गयी। ट्रेन कुछ देर बाद वहां से रवाना हुई।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस कटवार हाल्ट स्टेशन पहुंची थी। तभी अचानक चेन पुलिंग हुई। ट्रेन के रुकते ही करीब 6 लोग ट्रेन पर अंधाधुंध पत्थर चलाने लगे। यह देख कोच में बैठे यात्री में चीख पुकार मच गई। लोग कोच में ही आड़ लेकर छुपने लगे। पत्थर बाजी में ट्रेन के कोच के खिड़की के कई शीशे टूट गए। कुछ यात्रियों को भी पत्थर लगने से चोट लग गयी है। कुछ देर बाद ट्रेन रवाना हुई। अब पत्थर क्यों चलाया गया यह पता नहीं चल सका। आरपीएफ प्रभारी जंघई प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि वीडियो की जानकारी ली जा रही है। उसके आधार पर सभी को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें