शाहगंज। गोदान एक्सप्रेस से घर लौट रहे एक वृद्ध जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। शनिवार को बेहोशी की हालत में उन्हें पख्खनपुर रोड स्थित डिग्री कॉलेज के समीप पाया गया। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकठा गांव निवासी लालचंद गुप्ता (73) मुंबई से गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे। शाहगंज स्टेशन पहुंचने के बाद जहरखुरानों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बैग समेत नकदी लूट लिया। अर्धबेहोशी की हालत में पख्खनपुर गांव समीप ताखा डीग्री कालेज के पास फेंककर भाग गए। वृद्ध के पुत्र अनिल गुप्ता ने बताया कि पिता के पास 15 हजार नकद और गले में एक तोले की सोने की चेन थी, जो गायब है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई। सीएचसी के चिकित्सक डाॅक्टर आरबीयादव ने बताया कि जहरखुरान के वृद्ध का उपचार चल रहा है। संवाद