फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गो-सेवा आह्वान अभियान के तहत निकली सर्वधर्म रैली

विज्ञापन
शाहगंज गो-सेवा आह्वान अभियान के तहत निकली सर्वधर्म रैली। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। गो-संरक्षण, सेवा और सम्मान को लेकर सोमवार को नगर में गो-सेवा आह्वान अभियान के तहत सर्वधर्म रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न समाज और वर्गों के लोग शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। यहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि गोसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। तहसील प्रभारी बिट्टू किन्नर के नेतृत्व में निकली रैली शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें