फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शाहगंज में 85 फीट ऊंचा बनाया गया रावण का पुतला, 166 स्थानों पर लगेंगे मेले

विज्ञापन
शाहगंज रावण के पुतले को कपडा पहनाते सुब्बन मिया का परिवार
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में मंगलवार को दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान 166 स्थानों पर विजयदशमी के मेले लगेंगे। 99 स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। शाहगंज में सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। शहर के राजा साहब के पोखरे पर तीन पुतलों का एक साथ दहन किया जाएगा। इस बार मेले में महिला आरक्षियों की भी तैनाती गई है। डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी यशवीर सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। शाहगंज के रामलीला मैदान में जिले का सबसे ऊंचा 85 फीट का रावण का पुतला शाहगंज के भादी गांव निवासी सुब्बन खां बताए हैं। राजा साहब के पोखरे पर दशहरा मेले का विशेष महत्व है। यहां राजा जौनपुर, पंडित जी रामलीला समिति और गोसाईं जी रामलीला, उर्दू बाजार की ओर से तैयार किए गए तीनों पुतलों का एक साथ दहन होगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। छाछो, सिकरारा और खानापट्टी का दशहरा मेला भी चर्चित है।
विज्ञापन

वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, बदलापुर और नौपेड़वा में भी रावण दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। प्रमुख मेला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परंपरा के अनुसार, रावण के पुतलों का दहन सूर्यास्त के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें