नगर के सेंट थॉमस रोड स्थित अशर्फी लाल यादव भागीरथी कोल्ड स्टोरेज का संचालन करते हैं। कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को तकनीकी दिक्कत की वजह से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक ने तत्काल टेक्नीशियन बुलाकर रिसाव को बंद कराया। इसके बाद लोगों को राहत मिली। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड को भेजा गया। रिसाव की वजह को सही करा दिया गया है। इस घटना से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।