फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का पुतला फूंक जताया विरोध

Sun, 11 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
लाइन बाजार में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन करते अपना दल कार्यकर्ता। 
विज्ञापन
अपना दल के जिला कमेटी की बैठक शनिवार को लाइन बाजार स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवनायक पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2017 की समीक्षा की गई।    किसानों की समस्याओं को लेकर 28 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गुजरात में पटेल समाज के नव युवकों के साथ मारपीट के बाद गिरफ्तारी कराए जाने का विरोध किया गया। साथ ही पार्टी कार्यालय के सामने अमित शाह का पुतला दहन किया गया। प्रदेश सचिव सुनील पटेल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री राजनाथ पटेल विरोधी हैं।

यह तीनों नेता जुगल बंदी कर पूरे गुजरात से पटेलों का सफाया करना चाहते हैं। कहा कि गुजरात में उभरते नेता हार्दिक को रास्ते से हटाने के लिए पूरी सत्ता की ताकत लगा दिए। आजादी के बाद पहली सरकार है। जिसमें एक भी पटेल कैबिनेट मंत्री नही ंहै। बैठक में जगदीश पटेल, हारिस खान, अखिलेश सिंह, मिठाईलाल, अनिल पटेल, अर्जुन पटेल,  नंदलाल पटेल,  चितबहाल पटेल, श्यामधारी आदि रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें