मुंगराबादशाहपुर। मरीज को लेकर प्रयागराज जा रही एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म होने पर परिजनों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने प्रयागराज मार्ग एंबुलेंस को रोककर तोड़फोड़ कर चालक पिटाई की। किसी तरह मौके से भागकर चालक ने खुद को बचाया। बाद में परिजन किसी दूसरे वाहन से मरीज को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
मऊ जनपद से किसी गंभीर मरीज को लेकर एंबुलेंस चालक प्रयागराज के लिए निकला था। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो गया। ऑक्सीजन के अभाव में मरीज को तकलीफ बढ़ गई। मुंगराबादशाहपुर पहुंचते-पहुंचते परिजन आक्रोशित हो उठे। एंबुलेंस चालक से मारपीट करने लगे। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने मौका पाकर एंबुलेंस चालक बीच सड़क पर ही एंबुलेंस खड़ी कर भाग निकला। चालक के भागने के बाद आक्रोशित मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।