फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्रधान ने कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में लगाई गई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त दिखने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। ग्रामीणों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद नहीं करने की बात कहकर पुलिस चली गई। उसके बाद प्रधान के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने कारीगर को बुलवाकर क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि अराजक तत्व सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल भी नवरात्र के दौरान प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें