फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के शौचालयों की देखरेख की जिम्मेदारी निजी संस्था के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बनाए गए 18 सामुदायिक शौचालयों की देखरेख व साफ-सफाई की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंप दी गई है। नगर पालिका प्रशासन इसकी निगरानी करेगा।
विज्ञापन

इससे पहले शहर में बने 18 सामुदायिक शौचालयों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका के हवाले थी। कर्मचारियों के कमी के कारण सभी सामुदायिक शौचालयों की देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही थी। कुछ जगहों पर समय से शौचालय का ताला नहीं खुलने की शिकायत भी मिल रही थी। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में स्थित 18 सामुदायिक शौचालयों की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंप दी गई है। संस्था शौचालयों की साफ-सफाई व मरम्मत सहित अन्य जिम्मेदारी संभालेगी। शौचालयों का उपयोग करने वालों से पांच रुपये शुल्क वसूल किया जाएगा। नगर पालिका में कर्मचारियों की कमी के कारण सभी शौचालयों की देखरेख कर पाने में दिक्कत पैदा हो रही थी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका शौचालयों की देखरेख की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें