थाना क्षेत्र के एक गांव में लोगों की भीड़ तब मच गई, जब एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची और आरोप लगाई कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। छह साल से शारीरिक संबंध बनाया और युवक ने युवती को बिना बताए शादी कर ली। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से वर्ष 2017 से प्रेम हुआ। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाया। छह माह पहले युवक ने बिना बताए किसी दूसरी युवती से शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी मुंबई में रह रही युवती को हुई तो वह गौराबादशाहपुर थाने पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है, तहरीर मिली है। कार्रवाई की जाएगी।