फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के दौरान छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के सिपाह मोहल्ला स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने आई किशोरी ने टेक्निशियन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर उसने तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की जानकारी होते ही डायग्नोस्टिक सेंटर ने आरोपी कर्मचारी को सेवा से हटा दिया है।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) सीने के पास गांठ होने पर एक निजी चिकित्सक की सलाह पर जांच कराने सिपाह स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर गई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां मौजूद टेक्निशियन ने जांच के दौरान उसके साथ छेड़खानी की। आपत्तिजनक सवाल पूछे। सेंटर से बाहर आने के बाद किशोरी को रोते देख साथ आए परिजनों ने उससे कारण पूछा। पहले तो किशोरी हिचकिचाती रही, बाद में उसने जब सच्चाई बताई तो परिजन हैरान रह गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजत सिंह रज्जू भी कोतवाली में पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। उधर, डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रबंधक ने बताया कि एफएनएसी जांच के दौरान यह प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस दौरान महिला मरीज के साथ एक पारिवारिक सदस्य को अंदर रखा जाता है, पूछताछ या जांच के दौरान वह असहज न हो। फिलहाल शिकायत के तुरंत बाद आरोपी टेक्निशियन को सेवा से हटा दिया गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें