फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ठाकुर जी की भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहगंज। नगर के कौड़िया स्थित ठाकुर जी की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण रुकवाने और मंदिर की संपत्ति सुरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी राजकुमार अग्रहरि उर्फ भोनू कमलेश कुमार घनश्याम जायसवाल ने आरोप लगाया कि अभिलेख में पूर्व से ही ठाकुर जी की संपत्ति के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद पुराने अभिलेखों को नजरअंदाज कर गलत तरीके से नाम दर्ज कराया गया और भूमि का बैनामा कर दिया गया। आरोप है कि वर्तमान में उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मामले में पूर्व में सिविल जज जूनियर डिवीजन शाहगंज की अदालत द्वारा निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण जारी है। इससे मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण को तत्काल रुकवाने की मांग की है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें