मड़ियाहूं। नारायणपुर गांव के मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए बीडीसी के छह प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कोतवाली में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ देर तक धरने पर भी बैठे। प्रदर्शनकारियों ने इसी वार्ड से बीडीसी सदस्य पद पर चुनाव लड़ रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख कैलाशनाथ यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस कर्मियों को मिलाकर बूथ कैप्चरिंग की है। पुलिस ने पहले तो लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी बात नहीं बनी तो हल्का बल प्रयोग करते हुए सभी को खदेड़ दिया।