फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: पूविवि की एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं, रास्ते में कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं होने के कारण अस्पताल ले जाते समय विवि के एक कर्मचारी की मौत हो गई। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में कार्यरत रामधारी गौड़ की सुबह टहलने के बाद अपने कमरे में लौटे थे। इसके बाद उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन तुरंत विश्वविद्यालय में मौजूद एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी हीरा देवी का आरोप है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा रही होती तो उनके पति की जान बच जाती। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एंबुलेंस में अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लाखों रुपये खर्च करने का दावा किया था। लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी है। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था, बल्कि विश्वविद्यालय के अस्पताल में भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं हैं। कर्मचारी की मौत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर स्वास्थय सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों और कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। इससे किसी भी आपात स्थिति में मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना पर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

टेक्नीयशियन के अभाव से एंबुलेंस चेक नहीं कराई गई। एंबुलेंस में पहले से एक किलो का ऑक्सीजन सिलिंडर था, जिसका मृतक के परिजनों ने उपयोग नहीं किया। - डॉ. पुनीत, प्रभारी अस्पताल, पूविवि परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें