फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनिया विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू, अगली गर्मी में बिजली कटौती से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक स्थित मनिया गांव में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण लंबे समय के इंतजार बार शुरू हुआ। इस क्षेत्र में ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और शॉर्ट सर्किट की समस्या से लोग जूझ रहे थे। सदर विधायक व प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर बिजली विभाग ने निर्माण शुरू कराया है जो अगले वर्ष मार्च तक पूरा होगा। नया उपकेंद्र बन जाने से लोगों को अगली गर्मी में बिजली से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगी। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को मनिया में 33/11 केवीए के उ उपकेंद्र निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। जिसे ऊर्जा मंत्री ने मंजूरी देते हुए शासन से बजट पास कराया। इस नए उपकेंद्र के निर्माण में करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे 20 गांवों की 55 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा करीब 3500 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध करवाई गई है। निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इन क्षेत्र के लोग होंगे लाभान्वित-नए उपकेंद्र के निर्माण से इटौरी, जमुहाई, आरा, बहाउद्दीनपुर, लाजपत नगर, आनापुर, चकवा, काफरपुर, मिरचा व दुधौरी समेत 20 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे।
सरायख्वाजा उपकेंद्र का कम होगा भार-मनिया में उपकेंद्र के निर्माण के बाद सरायख्वाजा उपकेंद्र का भार कम होगा। अभी तक इन क्षेत्रों में सरायख्वाजा उपकेंद्र से आपूर्ति की जा रही थी। सरायख्वाजा उपकेंद्र जंगीपुर फीडर 250 एंपीयर व सरायख्वाजा फीडर 250 से 300 एंपीयर का लोड लेकर चलता है।
विज्ञापन

वर्जन ... मनिया में विद्युत उपकेंद्र पर काम चल रहा है। उपकेंद्र बनने के बाद किसानों, व्यापारियों व आम जनता को लाभ मिलेगा। इसे यथासंभव शीघ्र पूरा करवाया जायेगा ताकि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द ही पूरी हो सके। - गिरीशचंद्र यादव, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें