फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : शिक्षक की पिटाई से फटा कक्षा आठ के छात्र के कान का पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। काजी नेवादा गांव स्थित एमआरडी स्कूल में शिक्षक की पिटाई से मंगलवार को कक्षा आठ के छात्र के कान का पर्दा फट गया। 13 वर्षीय छात्र के पिता का आरोप है कि शिक्षक आनंद यादव ने कान पर 30 थप्पड़ मारे हैं। घर पहुंचने के बाद बेटे के कान में तेज दर्द हुआ। उसे डॉक्टर के पास ले गए और जांच हुई तो कान का पर्दा फट गया है। गोरियापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा हर्ष यादव उर्फ लकी मंगलवार को स्कूल पढ़ने गया था। किसी बात से नाराज मंगरेशर निवासी शिक्षक आनंद यादव ने उसकी पिटाई कर दी। पिता की तहरीर पर बक्शा थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक आनंद यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन




पढ़ाई दौरान छात्र अपने पास बैठे दूसरे बच्चे को परेशान कर रहा था। मना करने के बाद भी वह नहीं माना तो इस पर शिक्षक ने उसे तीन थप्पड़ मारे हैं। शिक्षक की मंशा गलत नहीं थी। जानकारी मिली है कि बच्चे के कान में पहले से दिक्कत थी। - समरबहादुर यादव, प्रबंधक, एमआरडी स्कूल
विज्ञापन


छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रशांत सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें