फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लेखपाल पर अधिवक्ता से बदसलूकी का आरोप, न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय तहसील में तैनात महिला लेखपाल नेहा पांडेय पर अधिवक्ता राजवंत कुमार के साथ बदसलूकी, अभद्र भाषा के प्रयोग और धमकी देने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी होते ही तहसील के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। मामले की जांच करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए तहसील प्रशासन के साथ ही कोतवाली में भी प्रार्थना पत्र दिया।अधिवक्ता राजवंत कुमार का आरोप है कि मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बजे वह तहसील परिसर में थे। इसी दौरान महिला लेखपाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी भी दी। मामले की जानकारी मिलते ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ता लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को पत्र देकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि यदि मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें