फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शिविर में 52 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब की तरफ से टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रोट्रैक्ट क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई तिलकधारी महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने कुल 52 यूनिट रक्तदान इकट्ठा किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.आलोक कुमार सिंह ने रक्तदान करके किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी प्रकार से किए जा रहे दान से सर्वोपरि है, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में लोक कल्याणार्थ रक्तदान अवश्य करना चाहिए, इससे रक्तदाता व रक्तग्राही दोनों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव रतन सिंह ने रोट्रैक्ट क्लब द्वारा चलाये जा रहे वैश्विक रक्तदान महादान अभियान में रक्तदान करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के शिविरार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुंवर शेखर गुप्ता, प्रो डॉ.महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, आइएमए चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉ बीएन दुबे, डॉ.माया सिंह, डॉ.हरिओम त्रिपाठी, डॉ.विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें