फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रैली निकालकर संचारी रोगों के प्रति किया सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता के लिए शनिवार को जिला टीवी चिकित्सालय परिसर से विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू व सीएमओ ने जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचारी रोग अभियान एक से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग मनोरंजन विभाग, सूचना विभाग अपने कार्य एवं दायित्व की योजना बनाकर कार्यवाही कराएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संचारी अभियान का उद्देश्य अंतर विभागीय सहयोग से वेक्टर जनित एवं संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए निरोधात्मक कार्यवाही करना है। इसमें साफ-सफाई, झाड़ियों की की कटाई, एंटी लारवा का छिड़काव एवं जन जागरूकता कराया जाना है। इस मौके पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षीकरण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ अधिकारी, जिला मलेरिया व स्टाफ ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें