जौनपुर रेलवे जंक्शन पर भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के आगमन की सूचना के बाद पुलिस फोर्स के
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू काशी यात्रा के दौरान जनपद में पड़ने वाले स्टेशनों पर अलर्ट रहा। दोपहर में एसपी अजय कुमार साहनी, एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार समेत भारी संख्या में फोर्स जौनपुर जंक्शन पर पहुंचे। पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
एसपी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद जीआरपी थाने पर पर भी गए। वहां निरीक्षण कर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक आदेश निर्देश दिए। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी के सत्य नरायण द्वारा पुलिस लाइंस जौनपुर का निरीक्षण किए। दूसरी ओर, शाहगंज में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के वाराणसी दौरे के दौरान स्थानीय स्टेशन से उनकी विशेष ट्रेन गुजरने पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। रेलवे-स्टेशन स्टेशन के अलावा सभी रेलवे क्रासिंग पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही। अयोध्या वाराणसी रेलखंड पर प्रत्येक किलोमीटर पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही। महामहिम की ट्रेन आने पर गेट बंद होने के दौरान रेलवे क्रासिंग से सौ मीटर की दूरी पर ही सुरक्षाकर्मियों ने राहगीरों को रोक दिया। स्थानीय स्टेशन से चार बजकर सात मिनट पर उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन गुजरने के बाद जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरपी राम, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनूप सिन्हा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहे।