फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दिन जिले भर में अलर्ट, 17 अगस्त तक धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने 17 अगस्त तक जनपद में धारा 144 लागू कर दिया है। आईजी रेंज वाराणसी के. सत्यनारायण दोपहर बाद लगभग एक बजे स्थिति का जायजा लेते हुए थाने पहुंचे। जहां पहले से मौजूद डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी के साथ लगभग एक घंटे तक बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही एक साथ लालाबाजार और बदलापुर में हुए बवाल के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। जनपद के समस्त रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप, एवं अन्य सेंसटिव स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में समस्त सीओ, थानाध्यक्षों और कोतवाल को भ्रमणशील रहने के लिए निर्देशित किया गया। दोपहर में एक बजे के करीब आईजी भी लालाबाजार में हुए बवाल स्थल को देखते हुए थाने पहुंचे। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय कुमार साहनी तथा थानाध्यक्ष से घटना की पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। बस तोड़ने, बस में आग लगाने, पुलिस से अभद्रता करने, पुलिस की पिटाई करने, रास्ता जाम करने, तोड़फोड़ करने, गाड़ी पलटने आदि के आरोपों में अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20-25 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें