फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव से हाथ जोड़कर बोले किशन के पिता, ‘बेटवा के हमरे न्याय दिलवा दा बाबूजी...’

Thu, 25 Feb 2021 09:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/वाराणसी
विज्ञापन
विधायक के परिजनों से मिले अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबूजी, इहां के प्रशासन पर हम लोगन के भरोसा नाहीं हव। कार्रवाई के जगह पुलिस क लोग सुलह खातिन दबाव देत हऊवन। इनसे हमरे लइका के न्याय नाहीं मिली बाबूजी। चाहे न्यायिक जांच करा द या फिर सीबीसीआईडी। हमार बचवा बड़ा सज्जन रहलन। दिन भर सबकर मदद खातिर खाना-पानी भी भूल जाए।

विज्ञापन


अब आप ही लोगन से उम्मीद हव बाबूजी, बेटवा के हमरे न्याय दिलवा द... ये अल्फाज थे जौनपुर पुलिस की हिरासत में मृत किशन उर्फ पुजारी के पिता तिलकधारी यादव के। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगे हाथ जोड़कर वह विनती कर रहेे थे तो किशन की मां सुरसती देवी की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

अखिलेश यादव ने किशन के माता-पिता को ढांढस बंधाया। आश्वस्त किया कि इस मामले की पुरजोर पैरवी करेंगे। जरूरत पड़ी तो लोकसभा में भी इसे उठाया जाएगा। अखिलेश ने पीड़ित परिवार को पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा।
विज्ञापन


अपराह्न 3.20 बजे चकमिर्जापुर पहुंचे अखिलेश यादव करीब आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के बीच रहे। उनसे घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। भाई अजय यादव ने बताया कि किशन पर इससे पहले कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं था। वह बेहद सामाजिक व्यक्ति था। इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था।

बस राजनीतिक द्वेष में साजिश रचकर उसकी हत्या कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लीपापोती कर अटैक दिखाया गया है। अखिलेश यादव ने परिवार के अन्य सदस्यों से भी बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ खड़ा है।

यहां पूर्व सीएम ने शहर के सभासद बाला लखंदर यादव के भाई जितेंद्र यादव, 16 फरवरी को सराख्वाजा में हुई मखमेलपुर के निवर्तमान प्रधान राजकुमार यादव की पत्नी सावित्री देवी व बच्चों, उड़ली के लालजी यादव के परिजनों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी। पिछले दिनों सपा नेता संघर्ष यादव के पिता कपिलदेव यादव के निधन भी शोक जताया। सभी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 
 

विज्ञापन

अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के उत्थान में ज्वाला प्रसाद का योगदान अहम
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक स्व. ज्वाला प्रसाद यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किया। जमालपुर घोरहा स्थित आवास पर पहुंचे सपा अध्यक्ष ने पुत्र विशाल यादव सहित अन्य परिजनों से भेंट की। कहा कि स्व. ज्वाला प्रसाद यादव का पार्टी के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह नेताजी के करीबी थे।

सड़क मार्ग से पहुंचे अखिलेश यादव ने दरवाजे पर लगे पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कुछ देर तक परिवार के साथ रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई यादव, पूर्व सांसद रामचरितर निषाद, जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे। 

बेबाक वक्ता थे हाजी अफजाल
चकमिर्जापुर से लौटने के बाद पूर्व सीएम शहर के मीरमस्त मोहल्ला स्थित सदर के पूर्व विधायक स्व.हाजी अफजाल के आवास पर पहुंचे। उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। देर से आने का कारण व्यस्तता अधिक होना बताया। कहा कि हाजी अफजाल बेबाक वक्ता थे। वह अल्पसंख्यक समुदाय के लोकप्रिय और जुझारू नेता थे। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें