सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कुछ लोगों के हाथों में सब कुछ दे देना चाहती है। समाजवादी पार्टी जब किसानों के पक्ष में खड़ी हुई तो सरकार ने कहा कि यह राजिनीतिक मुद्दा नहीं, किसानों का मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सब किसान हैं। समाजवादी किसान होते हैं। अगर समाजवादी किसानों के साथ खड़े नहीं होंगे तो कौन खड़ा होगा।
कोरोना वैक्सी पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन को लेकर हमें देश के वैज्ञानकों और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। सरकार पहले इस बात का भरोसा दिलाए कि गांव-गरीब को वैक्सीन कब तक लगेगी और मुफ्त लगेगी या नहीं।
पारस नाथ यादव को अर्पित किए फूल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जौनपुर में पारस नाथ यादव की जंयती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पारस नाथ यादव ने विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य नहीं खोया और न ही घबराए। वह साहसी और बहादुर नेता थे। साथ ही उन्होंने मल्हनी विधान सभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिली जीत पर जनता का आभार जताया।